उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता रही। जबकि गहराई 05 किमी रही। नेपाल सीमा, जौलजीबी, धारचूला में झटका तेज रहा। लोग घरों से बाहर निकले।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा जनपद के सभी तहसील क्षेत्रांर्गत और जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांर्गत भूकंप से क्षति होने संबंधी सूचना प्राप्त की गई। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कई सूचना नहीं है।
उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10.3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। हालांकि अभी तक किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026