नीदरलैंड के सांसद और पार्टी फॉर फ्रीडम के अध्यक्ष डच लीडर गीर्ट वाइलडर्स ने बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा का एक बार फिर समर्थन करते हुए उन्हें हीरो करार दिया है.
उन्होंने शुक्रवार को इस बारे में एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”मुझे लगा कि भारत में शरिया अदालतें नहीं हैं. उन्हें पैगंबर मुहम्मद के बारे में सच बोलने के लिए कभी माफ़ी नहीं मांगनी चाहिए. वो उदयपुर में हुई घटना की ज़िम्मेदार नहीं हैं.”
वाइलडर्स ने उदयपुर की घटना के बारे में लिखा, ”उस घटना के लिए कट्टरपंथी असहिष्णु जिहादी मुसलमान ज़िम्मेदार हैं और कोई नहीं.”
इस ट्वीट के अंत में ‘नूपुर शर्मा’ और ‘आई सपोर्ट नूपुर शर्मा’ के नाम से दो हैशटैग्स लगाते हुए उन्होंने लिखा, ”नुपुर शर्मा एक हीरो हैं.”
कौन हैं गीर्ट वाइलडर्स
गीर्ट वाइलडर्स अपने इस्लाम विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं. उन पर एक बार ब्रिटेन में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा था. हालाँकि, बाद में ये प्रतिबंध वापस ले लिया गया. वाइल्डर्स की जान के ख़तरे को देखते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाती है.
उन्होंने पहले भी नूपुर शर्मा के समर्थन में एक ट्वीट किया था. उसके आधार पर आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइज़र ने भी इस ट्वीट के आधार पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पूरा लेख छापा था.
उन्होंने लिखा था, “तुष्टीकरण कभी काम नहीं करता. ये स्थितियों को बिगाड़ता ही है. इसलिए भारत के मेरे प्यारे दोस्तों, इस्लामिक देशों के उकसावे में न आएं. आज़ादी के लिए खड़े होइए और गर्व करिए. अपनी नेता नूपुर शर्मा के बचाव में आइए, जिन्होंने सच कहा है.”
क्या है पूरा मामला?
इससे पहले मंगलवार को उदयपुर में हुई एक नृशंस घटना में दो मुसलमान युवकों ने कन्हैया लाल नाम के दर्ज़ी की गला रेतकर हत्या कर दी थी. बताया गया कि उनकी हत्या की वजह सोशल मीडिया पर बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के बयानों का समर्थन करना रही है.
कुछ हफ़्तों पहले नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर हुई बातचीत में कथित रूप से इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद के बारे में कई आपत्तिजनक बातें कही थीं. उसके बाद खाड़ी देशों सहित दुनियाभर के कई देशों और लोगों ने उनके उस बयान की ज़बरदस्त आलोचना की थी.
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी नूपुर शर्मा को उनके बयानों के लिए जमकर फटकारा और उनसे माफी मांगने को कहा था.
-एजेंसियां
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026