आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में आज एक महिला के अंडाशय की गांठों को जटिल ऑपरेशन कर निकालने में चिकित्सों ने सफलता पाई। अभी तक ऐसे जटिल ऑपरेशन के लिए मरीज को दिल्ली या जयपुर की तरफ रूख करना पड़ता था पर अब एसएन मेडिकल कॉलेज में ही ऐसे असंभव ऑपरेशन संभव होने लगे हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज में 25 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत के साथ इमरजेंसी में आयी थी। मरीज को पेट में असहनीय दर्द था और एक गांठ महसूस हो रही थी। चिकित्सों ने महिला को भर्ती कर के जांच कराई। अल्ट्रासाउंड में मरीज के पेट में गांठ बतायी गयी।
मरीज को दर्द निवारक दवाए दी गयी, किन्तु पूर्ण रूप से आराम न होने पर ऑपरेशन की तैयारी की गयी। ऑपरेशन थिएटर में दूरवीन विधि से जांच के दौरान उसके बाए अंडाशय में गांठ पायी गयी और दायां अंडाशय अपनी धुरी पर घूमा हुआ था और उसमे भी गांठ थी।
चिकित्सकों ने मरीज के घर वालों को ऑपरेशन से सम्बंधित जटिलताओं के बारे में समझाया गया। साथ ही उन्हें ऑपरेशन की जरूरत को बताया गया। प्रोफेसर ऋचा जैमन के नेतृत्व में दूरवीन विधि से अंडाशय का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने योनि मार्ग से छोटा चीरा लगाकर बड़ी-बड़ी गांठों को निकाल दिया गया।
सर्जरी टीम में डॉ. प्रोफेसर ऋचा जैमन के साथ-साथ डॉ. भावना वर्मा, डॉ प्रियंका संत, डॉ शिवकांत मिश्रा, डॉ विशाल, डॉ श्रुति शामिल रहे। एनेस्थिया विभाग का ऑपरेशन में पूर्ण सहयोग रहा। ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है और परिजन भी संतुष्ट हैं ।
प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में जटिल से जटिल ऑपरेशन किये जा रहे हैं, जिससे आगरा और आसपास के मरीज़ों को विशेष लाभ हो रहा है।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026