New Delhi, Capital ofn India. दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और शारजाह में आयोजित किया जाने वाला दिव्यांग प्रीमियर लीग इस आयोजन की विजेता ट्रॉफी का अनावरण भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने नई दिल्ली के होटल अशोक में किया गया। यह आईपीएल की तर्ज पर डीपीएल (दिव्यांग प्रीमियर लीग) के नाम खेला जाएगा।
इस अवसर पर डीपीएल के कमिश्नर शमीम ए खान ने बताया दिव्यांग प्रीमियर लीग में संपूर्ण भारत के 84 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन्हें छह टीमों में बांटा गया है। टीमों के नाम मुंबई आइडियल, गुजरात हिटर्स, राजस्थान रजवाड़ा, चेन्नई सुपर स्टार. दिल्ली चैलेंजर्स और कोलकाता नाइट फाइटर्स हैं। इस आयोजन के लिए विदेश मंत्रालय भारत सरकार के गल्फ डिवीजन से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। इस आयोजन का मकसद दिव्यांग खिलाड़ियों को भी संविधान के अनुसार बराबरी पर खड़ा करने का प्रयास है, इसके लिए समाज के सभी वर्गों द्वारा डीपीएल के इस महा आयोजन को सराहा जा रहा है।
मुख्य अतिथि श्याम जाजू ने कहा दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी भी किसी नॉर्मल खिलाड़ी से कम नहीं है बल्कि इनकी क्षमता नॉर्मल खिलाड़ियों से भी कहीं ज्यादा है। डीपीएल की खूबसूरत ट्रॉफी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह आयोजन कितना खूबसूरत होने जा रहा है। फिल्म एक्टर मुकेश त्यागी, सूफी सिंगर हमसर हयात और कर्नल शैलेंद्र सिंह ने डीपीएल के आयोजन हेतु शमीम खान को बधाई दी और आयोजन हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहम्मद इरफान, प्रथम महिला विंग कमांडर अनुमा आचार्य, स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेस सेक्रेटरी पाल, डॉ. नेहा श्रीवास्तव, पार्श्व गायिका शिवानी ,कश्यप अमजद हबीब, दीपक बजाज, प्रगति नागपाल और विनोद आनंद के अतिरिक्त दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारुन रशीद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार तथा सीईओ रविंद्र दत्त, जाह्नवी शर्मा, सौरभ कुमार आदि उपस्थित रहे।
डीपीएल आयोजन के संबंध में 5 सदस्यीय दल 21 नवंबर को रवाना हो रहा है। यह दल दुबई शारजाह में आयोजन की पूरी व्यवस्थाओं को देखकर उन्हें चुस्त-दुरुस्त करके वापस आएगा। इसके बाद आयोजन की तारीख की घोषणा की जाएगी। इस आयोजन को डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से विश्व स्तर पर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है।
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026