आगरा। राम बरात रूट की एक जर्जर बिल्डिंग को गिराते समय भवन का अगला हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मलबे में दबे तीन अन्य श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मृतक के बारे में जानकारी का इंतजार है।
राम बारात मार्ग की इस बिल्डिंग को 2 दिन से तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी
यह हादसा फुलट्टी बाजार में अचार वाले के बराबर स्थित भवन में हुआ।
हाल ही में प्रशासन ने राम बरात मार्ग की उन जर्जर बिल्डिंग को गिराने का आदेश जारी किया था जिनके बरात के दौरान गिरने का खतरा था। इसी क्रम में पिछले दो दिन से फुलट्टी बाजार में एक जर्जर भवन को गिराया जा रहा था। इसी बिल्डिंग का अगला हिस्सा अचानक ढह गया, जिसके मलबे में चार मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई।
हादसा रात को 2:00 बजे हो हुआ बताया जा रहा है। बिल्डिंग करने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मलबा हटाकर उसमें दबे श्रमिकों को निकालने का काम शुरू हुआ, लेकिन तब तक एक श्रमिक की मौत हो चुकी थी।
आसपास के लोगों ने बताया कि भवन को बहुत ही असुरक्षित तरीके से गिराए जाने का काम किया जा रहा था, जिसकी वजह से ही यह हादसा हुआ है। बिल्डिंग को गिराने का काम करने वाले ठेकेदार ने ना तो वहां पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की थी और नहीं रस्से आदि उपलब्ध कराए गए थे।।
चूंकि यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है इसीलिए बिल्डिंग को गिराने का काम रात के समय ही किया जाता था। पड़ोसियों का कहना है कि बिल्डिंग तोड़ते समय उनकी छतों पर भी मलबा गिर रहा था।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026