मुंबई: फेमस सिंगर लक्ष्य कपूर को फिल्म ‘बवाल’ के फेमस सोंग दिल से दिल तक के लिये जाना जाता है। भूषण कुमार द्वार निर्मित दिल पागल एक दिल को छू जाने वाला सोंग है और इस गाने मे आपको लक्ष्य कपूर और रोशनी वालिया की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने मिलेगी और दो दोस्तों के बीच खूबसूरत प्यार भी नज़र आएगा।
लक्ष्य कपूर ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहते हैं कि मैं इस गाने को दुनिया भर के दर्शकों के समक्ष पेश करने के लिये बेहद उत्साहित हूं। यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है और यह गाना लोगों को पसंद आयेगा क्योंकि इस मे दोस्ती मे जो प्यार होता है वह दिखाया गया है.
रोशनी वालिया कहती हैं, “इस प्रोजेक्ट पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। लक्ष्य और मेरे बीच की केमिस्ट्री स्क्रीन पर खूबसूरती से दिखाई गई है, और मुझे उम्मीद है कि दर्शक ‘दिल पागल’ में व्यक्त की गई हार्दिक भावनाओं का आनंद लेंगे।” लक्ष्य कपूर द्वारा गाया गया यह गाना टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और ‘दिल पागल’ टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल पर अब उपलब्ध है.
-up18News/अनिल बेदाग
- आगरा में भव्यता के साथ नगर भ्रमण को निकला भगवान श्रीकृष्ण का डोला, सांसद नवीन जैन ने किया शुभारंभ, गूंजे ‘जय कन्हैया लाल के’ जयकारे - September 5, 2026
- नंद घर आनंद भयो… दधि-कांदो के उल्लास में झूमे वैष्णवजन, आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में मनाया नंदोत्सव - September 5, 2026
- आगरा में श्री खाटू श्याम जी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव: बच्चों को बांटे गए खिलौने, गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे - September 5, 2026