भारत ने पाकिस्तान में खेले जा रहे डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप-1 के प्लेऑफ में पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया है. भारत ने अभी तक खेले गए तीनों मैच जीतकर पांच मैचों के इस प्लेऑफ में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. हालांकि भारत को अभी दो मैच और खेलने हैं.
रविवार को खेले गए पुरुष युगल मैच में भारत के युकी भांबरी और साकेत माइनेनी ने पाकिस्तान के अक़ील ख़ान और मुज़म्मिल मुर्तज़ा को 6-2, 7-6(5) से हराया. इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड ग्रुप-1 में प्रवेश कर लिया है. इसके मैच इस साल सितंबर में खेले जाएंगे.
भारत ने पिछले साल सितंबर में अपने देश में खेले गए मैचों में मोरक्को को 4-1 से हराकर वर्ल्ड ग्रुप -1 के प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई किया था.
शनिवार को खेले गए सिंगल्स मुक़ाबलों में रामकुमार रामनाथन और एन श्रीराम बालाजी ने अपने अपने मैच जीतकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई.
-एजेंसी
- आगरा में कोचिंग संचालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: रेस्टोरेंट में पिज्जा खाते देखने की रंजिश में हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार - November 13, 2026
- यूपी में SIR को लेकर बीजेपी का महामंथन; मतदाता सूची से नाम गायब होने की चर्चा पर सियासत तेज, 2027 के लिए संगठन को मिला बड़ा टास्क - November 13, 2026
- भारत की वीजा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव: 13 मुख्य श्रेणियां घटकर हुईं 9; टूरिस्ट वीजा अब कहलाएगा ‘विजिटर वीजा’ - November 13, 2026