भारत ने पाकिस्तान में खेले जा रहे डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप-1 के प्लेऑफ में पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया है. भारत ने अभी तक खेले गए तीनों मैच जीतकर पांच मैचों के इस प्लेऑफ में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. हालांकि भारत को अभी दो मैच और खेलने हैं.
रविवार को खेले गए पुरुष युगल मैच में भारत के युकी भांबरी और साकेत माइनेनी ने पाकिस्तान के अक़ील ख़ान और मुज़म्मिल मुर्तज़ा को 6-2, 7-6(5) से हराया. इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड ग्रुप-1 में प्रवेश कर लिया है. इसके मैच इस साल सितंबर में खेले जाएंगे.
भारत ने पिछले साल सितंबर में अपने देश में खेले गए मैचों में मोरक्को को 4-1 से हराकर वर्ल्ड ग्रुप -1 के प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई किया था.
शनिवार को खेले गए सिंगल्स मुक़ाबलों में रामकुमार रामनाथन और एन श्रीराम बालाजी ने अपने अपने मैच जीतकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई.
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026