10-11 अगस्त को विकलांग शिविर भी, फिजियोथेरेपी सेंटर और विकलांगों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण भी शुरू होगा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. विकलांग कृत्रिम अंग प्रतिदिन निःशुल्क केंद्र का शुभारंभ 10 अगस्त, 2024 को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। इस उलक्ष्य में 10 और 11 अगस्त को विकलांगों को उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। पंजीकृत को ही विकलांग उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसलिए विकलांग 7466000860, 8958592544 पर पंजीकरण करा लें। इसके साथ ही आधुनिक मशीनों से युक्त फिजियोथैरेपी सेंटर शुरू किया जा रहा है। विकलांगों को स्वरोजगार के लिए तकनीकी प्रशिक्षण देंगे। चाय की दुकान खोलने के लिए सामग्री उपलब्ध कराएंगे। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विशिष्ट अतिथि यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय हैं।
यह नेक काम श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर (बीएमवीवीएस) और आगरा विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। स्थान है- 117, जयपुर हाउस, आगरा (आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय के निकट)। समित के अध्यक्ष सतीश मेहता पूर्व आईएएस ने बताया कि अब आगरा और आसपास के जिलों के लोगों को जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ आदि उपकरणों के लिए जयपुर जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। आगरा में ही प्रतिदिन कृत्रिम उपकरण बनेंगे।

आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि विकलांग शिविर में विकलांग उपकरणों के साथ ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की सुनने की मशीन का भी वितरण किया जाएगा। दिव्यांग महिलाओं के लिए सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उद्घाटन 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे से और समापन 11 अगस्त को अपराह्न दो बजे से होगा। उन्होंने विकलांग बंधुओं से कहा है कि अधिकाधिक पंजीकरण कराएं ताकि सबको लाभ मिल सके।
बता दें कि आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष और महान समाजसेवी स्व. अशोक जैन सीए महावीर विकलांग के संस्थापक डी.आर.मेहता ने जनवरी, 2019 में दादाबाड़ी में दिव्यांग सहायता शिविर के दौरान आगरा में दिव्यांग केंद्र खोले जाने क इच्छा व्यक्त की थी।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026