Hathras, Uttar Pradesh, India. ‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी’ थीम पर विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। साथ ही इस बीच कोविड-19 के प्रोटोकाल का विशेष पालन करने के निर्देश दिए गए।
मिशन निदेशक ने पत्र में निर्देशित किया है कि बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। इस खास दिन के पहले दंपति संपर्क पखवाड़ा मनाया जाएगा। जो 27 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेगा। वहीं 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के साथ ही पूरे प्रदेश में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। यह पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलेगा। साथ ही मिशन निदेशक ने मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित 57 जिलों में मिशन परिवार विकास अभियान संबंधी गतिविधियों को सचारू रूप से चलाने के लिए भी निर्देशित किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ चन्द्र मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान आशा अपने कार्य क्षेत्र की आबादी में योग्य दंपति को चिन्हित करेंगी। योग्य दंपति यानि जिनको परिवार नियोजन के बारे में परामर्श की आवश्यकता है। लक्षित दंपति को परिवार नियोजन के लिए बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में बताया जायेगा। जरूरत पड़ने पर टेली काउंसलिंग की भी मदद ली जाएगी।
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ डी.के अग्रवाल ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में डिजिटल प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, एसएमएस आदि की पूरी मदद ली जाएगी।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026