यूपी विधासभा चुनाव और गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच रामनगरी अयोध्या से सनसनीखेज घटना सामने आई है। अयोध्या में कथित तौर पर एक बड़े रेल हादसे को अंजाम देने की साजिश की बात सामने आई है। इस सूचना से रेलवे समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ को सतर्कता बरतने के हिदायत के साथ ही इस हरकत के पीछे कौन था इसकी जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अयोध्या के रानोपाली थाना क्षेत्र के तहत स्थित रेलवे पुल पर पटरी में से तीन बोल्ट गायब कर दिए गए। इसके बाद इस पुल पर से एक के बाद कुल तीन ट्रेनें गुजर गईं। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है कि किसी ने जानबूझ कर रेल पटरी से बोल्ट निकल दिए हैं।
साजिश से नहीं किया जा सकता इंकार
घटना के बाद फिलहाल रेलवे पुलिस फोर्स ने प्रथम दृष्टया चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि विधानसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर इस घटना को लेकर किसी बड़ी साजिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
ऐसे चला पूरी घटना का पता
दरअसल, रविवार की सुबह निरीक्षण करते हुए एक रेलवे कर्मचारी ने देखा कि जालपा नाला पर बने रेलवे पुल संख्या 297 के कुछ बोल्ट गायब हैं। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे के ज़िम्मेदार अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे अधिकारियों और रेलवे पुलिस फोर्स की कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। फिर यथाशीघ्र पटरियों को सही कराकर ट्रेनों की पुनः आवाजाही सुनिश्चित की गई।
रेलवे के मुताबिक चूंकि घटना का पता अगली सुबह चल पाया और घटना रात में हुई। इस दौरान ओखा गोवाहटी एक्सप्रेस, साबरमती और मरुधर एक्सप्रेस कुल तीन ट्रेनें गुज़र गईं।
- यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस के बाद अब पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने 60 सीटों पर ठोका दावा - October 16, 2026
- प्रयागराज वकील हत्याकांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बोला हमला: कहा— “जो घर उजाड़े, फर्जी एनकाउंटर करवाए, ऐसा नेता नहीं चाहिए” - October 16, 2026
- रसगुल्ले से लेकर बर्फी तक, यूपी में मिठाई बेचने के नियम में बड़ा बदलाव, ‘Use By Date’ लिखना अनिवार्य - October 16, 2026