आगरा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद राज बब्बर का 75वां जन्मदिन मंगलवार को शहर के हरियाली वाटिका में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राज बब्बर के सुदीर्घ और सक्रिय जीवन की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। कांग्रेस नेताओं ने राज बब्बर के लंबे राजनीतिक सफर और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
इस मौके पर मौजूद पार्टीजनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय बने रहने की कामना की। खुशी के इस माहौल में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भारत भूषण गप्पी, पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन, पूर्व पार्षद शिरोमणि सिंह, वरिष्ठ नेता समीर चतुर्वेदी, ओम शर्मा, विनय गौतम, पप्पू भाई, एडवोकेट बेस बंसल, बच्चू सिंह राठौड़ और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता आशु शर्मा सहित कई प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में उनके नेतृत्व और संघर्षपूर्ण राजनीति को अनुकरणीय बताते हुए आगे भी उनके मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026