यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस पर सख्ती शुरु कर दी है। उन्होंने सीधे और स्पष्ट रूप से कहा है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी इस सख्ती के बाद यूपी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सीएम योगी ने कहा, लापरवाही बरती तो हटाए जाओगे पद से
सीएम योगी ने सीएम डैशबोर्ड कार्यालय से एक साथ सभी थाना प्रभारियों, सर्किल अफसरों, पुलिस कप्तानों, पुलिस कमिश्नरों, आईजी रेंज और एडीजी जोन के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कठोरतापूर्वक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि हर जिला/कमिश्नरेट में महिला थाना प्रभारी के अतिरिक्त एक अन्य थाने का प्रभार भी महिला पुलिस अधिकारी को दिया जाए।
बोले, लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती
सीएम योगी ने कहा कि जनता का हित शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से हर थाने, सर्किल, जिला, रेंज और ज़ोन की सीधी निगरानी की जा रही है। सभी थानेदारों को निर्देश कि हर फरियादी को सम्मान दें, उनकी पीड़ा सुनें और यथोचित समाधान प्रदान करें।
सीएम ने कहा कि यदि कहीं लापरवाही/गड़बड़ी की पुष्टि हुई तो न केवल पद से हटाया जाएगा, बल्कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी दी जाएगी।
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026