गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य और अहिंसा की शक्ति का प्रमाण भारत का स्वतंत्रता आंदोलन है, जो महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया के लिए शोध और उत्सुकता का विषय बन गया।
उन्होंने कहा कि बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वदेशी की नई परिभाषा गढ़ रहा है। अब स्वदेशी केवल खादी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह भारतवासियों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।
योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने खादी उत्पादों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट की शुरुआत की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि खादी और अन्य स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और त्योहारों पर इन्हें उपहार के रूप में भी दें।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन यदि कोई देश उस पर युद्ध थोपता है तो भारत करारा जवाब देने में सक्षम है।
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026