यूपी में मौसम काफी तेज बदल रहा है। मौसम में बदलाव के चलते बुधवार को चौथे दिन भी भारी बारिश देखने को मिली। बुधवार को काफी तेज बारिश हुई जिससे लोगों ने झमाझम बारिश में खूब एंजॉय किया। बता दें की इस बारिश से किसानो को काफी खुशी मिली क्योंकि ये उनके फसलों के लिए संजीवनी साबित होगा।
आगरा का मौसम
मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार एक व दो अगस्त को आंशक बादल छाए रहेंगे। तीन अगस्त से दोबारा वर्षा के आसार बन रहे हैं।
खतरे के निशान के पार पहुंचा चंबल नदी का पानी
कोटा बैराज और बनास नदी बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी ने आगरा में नदी को खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा दिया है। बुधवार को पिनाहट घाट पर नदी का जलस्तर 131 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से एक मीटर अधिक है। इससे नदी किनारे बसे गांवों में पानी घुस गया है।
लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते चंबल के किनारे बसे आधा दर्जन गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग कट गये हैं। बीहड़ और खेतों में पानी भरने से फसलें डूब रही हैं। ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया है और सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। प्रशासन गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर रहा है।
बनास बांध के छह गेट खोले जाने से जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बाह के एसडीएम व तहसील प्रशासन को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 2019 और 2022 की भयावह बाढ़ की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
बुधवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडिशनल पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह ने चंबल क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। डीएम ने जलभराव वाले गांवों में स्टीमर चलाने और बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खतरे की संभावना वाले गांवों से लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और जलस्तर की निरंतर निगरानी की जाए।
बीहड़ के खेतों में पानी भरने से फसलें पूरी तरह नष्ट हो रही हैं। पशुपालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चंबल की उफान मारती लहरों ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।
बहराइच का मौसम
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है। हवा के पूर्वी दिशा में चलने के आसार हैं।
अमेठी का मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नवनीत कुमार मिश्रा के अनुसार गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में घने बादल रहेंगे और बारिश की संभावना है।
गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने पूर्वानुमान है।
साभार सहित
- हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई संगम: आगरा का ईद मिलन बना राष्ट्रीय एकता की मिसाल - March 30, 2026
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026