रूसी कथाकार और नाटककार अन्तोन पाव्लाविच चेख़व का जन्म 29 जनवरी 1860 को दक्षिण रूस के तगानरोग में एक दुकानदार के यहां हुआ था। अपने छोटे से साहित्यिक जीवन में उन्होंने रूसी भाषा को चार कालजयी नाटक दिए जबकि उनकी कहानियाँ विश्व के समीक्षकों और आलोचकों में बहुत सम्मान के साथ सराही जाती हैं। चेखव अपने साहित्यिक जीवन के ज़्यादातर दिनों में चिकित्सकीय पेशे से जुड़े रहे। वे कहा करते थे कि चिकित्सा मेरी धर्मपत्नी है और साहित्य प्रेमिका।
1886 में चेख़व का ‘रंगबिरंगी कहानियाँ’ नामक संग्रह प्रकाशित हुआ और 1887 में पहला नाटक ‘इवानव’।
1899 में चेखव बीमार पड़े जिससे वे क्रिम (क्राइमिया) के यालता नगर में बस गए। वहाँ चेखव का गोर्की से परिचय हुआ।
1902 में चेखव को ‘संमानित अकदमीशियन’ की उपाधि मिली लेकिन जब 1902 में रूसी जार निकोलस द्वितीय ने गोर्की को इसी प्रकार की उपाधि देने के फैसले को रद्द कर दिया तब चेखव ने अपना विरोध प्रकट करने के लिये अपनी इस उच्च उपाधि का परित्याग कर दिया। 1901 में चेखव ने विनप्पेर नामक अभिनेत्री से विवाह किया। इनकी पत्नी उस प्रगतिशील थियेटर की अभिनेत्री थी जहाँ चेखव के अनेक नाटकों का मंचन किया गया था। 1904 में चेखव के नाटक ‘चेरी के पेड़ों का बाग’ का प्रथम बार अभिनय हुआ। 1904 के जून में बीमारी (तपेदिक) जोर से फैल जाने के कारण चेखव इलाज के लिए जर्मनी गए। वहीं बादेनवैलर नगर में इनका स्वर्गवास हुआ। चेखव की समाधि मास्को में है।
चेखव ने सैकड़ों कहानियाँ लिखीं। इनमें सामाजिक कुरीतियों का व्यांगात्मक चित्रण किया गया है। अपने लघु उपन्यासों ‘सुख’ (1887), ‘बाँसुरी’ (1887) और ‘स्टेप’ (1888) में मातृभूमि और जनता के लिए सुख के विषय मुख्य हैं। ‘तीन बहनें’ (1900) नाटक में सामाजिक परिवर्तनों की आवश्यकता की झलक मिलती है। ‘किसान’ (1897) लघु उपन्यास में जार कालीन रूस के गाँवों की दु:खप्रद कहानी प्रस्तुत की गई थी। अपने सभी नाटकों में चेखव ने साधारण लोगों की मामूली जिंदगी का सजीव वर्णन किया है। चेखव का प्रभाव अनेक रूसी लेखकों, बुनिन, कुप्रिन, गोर्की आदि पर पड़ा। यूरोप, एशिया और अमरीका के लेखक भी चेखव से प्रभावित हुए। भाारतीय लेखक चेखव की कृतियाँ उच्च कोटि की समझते हैं। प्रेमचंद के मत से ‘चेखव संसार के सर्वश्रेठ कहानी लेखक’ हैं।
आजकल भी चेखव के सभी नाटकों का रूस के अनेक थियेटरों में प्रदर्शन किया जाता है। चेखव की कहानियों के आधार पर अनेक चलचित्र बनाए गए हैं, जैसे ‘कुत्तेवाली महिला’, ‘भालू’, ‘दुल्हन’, ‘स्वीडिश दियासलाई’। सोवियम संघ में 1918 से 1956 तक चेखव की कृतियाँ 71 भाषाओं में प्रकाशित हुई थीं। इन सभी पुस्तकों की संख्या 49 लाख है। चेखव के निवासस्थानों पर मास्को, यालता, तागनरोग और मेलिखेव में चेखव म्यूजियम खुले हैं। भारम में चेखव की अनेक कहानियाँ और नाटक बहुत सी भाषाओं में प्रकाशित हुए हैं।
- Agra News: रहनकलां रेनीवेल प्रोजेक्ट के यमुना नदी पर इम्पैक्ट की स्थिति अस्पष्ट, करोडों लीटर जल दोहन की क्षमता के बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष ने विवरण मांगा - March 9, 2025
- Agra News: श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में खेली गयी टाफी− चाकलेट की होली, आज होगी बरसाने लठामार होली - March 9, 2025
- Agra News: छात्राओं से छेड़खानी करने वाले युवक पुलिस गिरफ्त में आते ही बोले- वह हमारी बहनें हैं भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे - March 8, 2025