आगरा। कमला नगर स्थित श्री कृष्ण लीला महिला उत्थान समिति के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण लीला समिति की अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महामंत्री शेखर गोयल, अशोक गोयल, बृजेश अग्रवाल, विनीत सिंघल, लक्ष्मण शर्मा, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आईफा के डायरेक्टर सचिन सारस्वत ने घोषणा की कि समिति के प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बेटियों एवं महिलाओं को आईफा के पाठ्यक्रमों में विशेष रियायत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026