आगरा: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छावनी बोर्ड दफ्तर में छापा मारकर अवैध निर्माण या फिर व्यापारिक गतिविधियों वाले बंगलों, कोठियों से संबंधित दस्तावेज खंगालना शुरू किया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सीबीआई टीम ने मौके पर जाकर ऐसी कोठियों या बंगलों की फोटोग्राफी भी की। यह पहला अवसर है जब सीबीआई का छावनी बोर्ड में छापा पड़ा है। शहर का छावनी बोर्ड साढ़े तीन साल से भंग पड़ा हुआ है। बोर्ड के चुनाव अब तक नहीं हुए हैं। बताते हैं कि इन्हीं साढ़े तीन साल में हुए निर्णयों की शिकायत सीबीआई से की गई है, जिसकी जांच के लिए टीम यहां पहुंची है।
गौरतलब है कि छावनी क्षेत्र के बंगले अंग्रेजों के समय के हैं। विशाल बंगलों में बहुत सारी खाली जगह है, इसलिए ये बंगले नेताओं को अच्छे लगने लगे हैं। पिछले कुछ सालों में सत्ता पक्ष के लोगों की भी छावनी बोर्ड की कोठियों में एंट्री हुई है। कई नेताओं को आवंटित बंगलों में बहुत कुछ बदलाव भी कर दिए गए हैं, जो कि छावनी बोर्ड के नियम के अनुसार नहीं हो सकते।
इन कोठियों में से कई में व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिनमें से एक रसगुल्ला हाउस भी है। इसके अलावा और भी कोठियां व्यावसायिक उपयोग में लाई जा रही हैं। एक कोठी में मैरिज होम चल रहा है। कुछ अन्य संपत्तियां भी जांच के दायरे में हैं। छावनी बोर्ड में नामित एक सदस्य से जुड़ी प्रॉपर्टी के भी सीबीआई टीम ने फोटो लिए हैं।
- आगरा में झकझोर देने वाली घटना: 12वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को मारी गोली, मौत से क्षेत्र में शोक की लहर - July 24, 2026
- Agra News: होटल में पति-पत्नी के हाई-वोल्टेज हंगामे का वीडियो वायरल, स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल - July 24, 2026
- बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का आगरा दौरा: कहा – यूपी टी-20 लीग से संवर रहा युवा खिलाड़ियों का भविष्य, नीट विवाद पर सरकार को घेरा - July 24, 2026