IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का दावा, 22 जून से शुरू हो सकती है कोरोना की चौथी लहर

IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना की चौथी लहर की दस्तक 22 जून से शुरू हो सकती है। 23 अगस्त के करीब चौथी लहर का पीक होगा और 22 अक्तूबर तक इसका प्रभाव पूरी तरह धीमा पड़ जाएगा। वैज्ञानिकों का यह शोध मेड आर्किव वेबसाइट पर प्रकाशित भी हुआ है।हालांकि इस दावे […]

Continue Reading

रूस के ‘जिगरी दोस्‍त’ बेलारूस ने भी अब यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों को आंख दिखाई, तीसरे विश्‍वयुद्ध की चेतावनी दी

यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 5वें दिन भीषण जंग जारी है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों ओर से घेर चुकी है और हर तरफ रूसी टैंक नजर आ रहे हैं। नाटो देशों के प्रतिबंध से भड़के रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने अपनी परमाणु फोर्स को अलर्ट कर दिया है। इस बीच […]

Continue Reading

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने जाएंगे चार केंद्रीय मंत्री

सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में चार केंद्रीय मंत्रियों को भेज रहे हैं ताकि वो यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद कर सकें.सरकारी सूत्रों का कहना है कि “केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू और जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह यूक्रेन […]

Continue Reading
ग्लोइंग त्वचा के लिए कीजिए ब्यूटी Serum का इस्‍तेमाल

ग्लोइंग त्वचा के लिए कीजिए ब्यूटी Serum का इस्‍तेमाल

यह बात अब छिपी हुई नहीं है कि हम सब खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा चाहते हैं लेकिन मौसम, हॉर्मोन्स में बदलाव, खाने-पीने की गलत आदतों के चलते त्वचा को हेल्दी रखना जरा मुश्किल लगता है। हालांकि जब बात स्किनकेयर की आती है तो आपको सुझाव देने वालों की संख्या भी कम नहीं है जो हमें […]

Continue Reading
जरूरत से ज्यादा डकार बीमारी का संकेत भी हो सकता है

जरूरत से ज्यादा डकार बीमारी का संकेत भी हो सकता है

बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि खाना खाने के बाद डकार आ गई तो इसका मतलब है कि खाना पच गया लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। वैसे तो डकार एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन अगर बार-बार और जरूरत से ज्यादा डकार आए तो यह बीमारी का संकेत भी हो सकता है।डकार आना […]

Continue Reading

देश के लिए जान देने वालों सैनिकों के लिए शहीद शब्‍द का इस्‍तेमाल गलत: आर्मी

देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के लिए अक्सर Martyr यानी शहीद शब्द का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इंडियन आर्मी (Indian Army) ने कहा है कि इस शब्द का इस्तेमाल गलत है। आर्मी हेडक्वॉर्टर की तरफ से आर्मी की सभी कमांड को भेजे गए एक लेटर में यह कहा गया है। […]

Continue Reading

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत शांति का पक्षधर: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के बैरिया में चुनावी सभा के दौरान यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को लेकर बयान दिया। रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत शांति का पक्षधर है। […]

Continue Reading

काशी में मेरी मृत्यु की कामना की गई, तो वाकई मुझे बहुत आनंद आया: पीएम

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के बूथ विजय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि काशी तो अविनाशी कही जाती है। काशी के लोग जब विश्वनाथ धाम परियोजना को लेकर गर्व का अनुभव कर रहे थे, तो उस समय हमने एक और अनुभव किया। हम […]

Continue Reading

सोपोर में आतंकियों की मौजूदगी का पता लगने के बाद तलाशी अभियान

सोपोर में आतंकियों की मौजूदगी का पता लगने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। रविवार को बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के दौरान आने-जाने के रास्ते बंद करने समेत यातायात को कुछ समय के ठप करवाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश […]

Continue Reading

भारत का पराक्रम दिल्ली और यूपी में बैठे परिवारवादियों को पसंद नहीं आता: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बस्ती जिले के पॉलिटेक्निक मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज 5वें चरण का मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा-एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली सरकार पर एक और ठप्पा लगाने वाला है। यूपी को दंगामुक्त बनाए रखने के लिए, यूपी को […]

Continue Reading