बागपत में दर्दनाक हादसा: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से महिला और उसकी 5 साल की बेटी की मौत, बचाने की कोशिश में झुलसा पिता

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में गुरुवार की सुबह एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से घर के अंदर रखे दो गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस दर्दनाक […]

Continue Reading

मिथिला में गूंजी अतिथि-सत्कार की परंपरा: जनकपुरी महोत्सव में राजा जनक द्वारा आयोजित ‘बढ़हार की दावत’ में उमड़ा पूरा आगरा

आगरा। श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत जनकपुरी महोत्सव में गुरुवार को भावना एस्टेट रोड पर उस समय साक्षात मिथिला नगरी का सजीव स्वरूप दिखाई दिया, जब राजा जनक अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना लता गोयल की ओर से प्रभु श्रीराम के सम्मान में पारंपरिक ‘बढ़हार की दावत’ का आयोजन किया गया। मिथिला की […]

Continue Reading

​संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद अनूठी और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्यौरा गांव की रहने वाली 74 वर्षीय रामबेटी देवी के निधन […]

Continue Reading

​आजु मिथिला नगरिया निहाल सखी… जनकपुरी महोत्सव में धूमधाम से पहुंची रघुनंदन की बारात, पुष्पवर्षा के बीच हुआ भव्य स्वागत

आगरा। “आजु मिथिला नगरिया निहाल सखी, अवध से आई राम की बारात…” की भावनाओं के बीच बुधवार को भावना एस्टेट रोड स्थित गणपति किंग्स काउंटी पर ऐसा दृश्य साकार हुआ, मानो स्वयं मिथिला नगरी में अयोध्या से रघुनंदन की बारात पहुंच गई हो। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों के साथ श्रीरामलीला कमेटी […]

Continue Reading

आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे

आगरा। श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत जनकपुरी महोत्सव में भावना एस्टेट स्थित भावनेश्वर मंदिर परिसर उस समय साक्षात मिथिला की नगरी में बदल गया, जब वैदिक मंत्रोच्चारण, मंगल गीतों और भक्ति भाव के बीच तुलसी महारानी और शालिग्राम जी का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ। घूंघट की ओट में सजी तुलसी महारानी और सेहरा […]

Continue Reading

आगरा में महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया सीएचसी बिचपुरी का औचक निरीक्षण: मरीजों से जानी स्वास्थ्य सुविधाएं, व्यवस्थाओं की सराहना

आगरा: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सोमवार को जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिचपुरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर मिल रही […]

Continue Reading

आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पैतृक आवास पर धार्मिक अनुष्ठान: कांग्रेस के विरोध के बाद वैश्य समाज ने किया सुंदरकांड पाठ और गंगाजल से शुद्धिकरण

आगरा: उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा स्थित विजयनगर कॉलोनी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कुछ दिन पहले हुए राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के बाद अब स्थिति बिल्कुल अलग रंग में नजर आई है। मंगलवार को उसी आवास पर अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के तत्वावधान में सकल वैश्य समाज और […]

Continue Reading

आगरा में ऐतिहासिक राम बारात का भव्य आयोजन: ऐरावत हाथी पर विराजे प्रभु श्रीराम और चारों भाई; आगरा शहर बना भगवान का बाराती, उमड़ा जनसैलाब

168 सवारियों के दिव्य कारवां में धर्म, संस्कृति, देशभक्ति और सामाजिक संदेशों का अद्भुत संगम, ऐरावत हाथी पर श्रीराम सहित चारों भाइयों के स्वरूप रहे मुख्य आकर्षण आगरा। “बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा, जय जय धुनि नभ मंडल गुंजा…” की भक्तिमय अनुभूति मंगलवार को आगरा की धरती पर साकार होती नजर आई। उत्तर भारत की […]

Continue Reading

आगरा में जनकपुरी महोत्सव 2026 की अद्भुत छटा: “पूजन गौरि सखीं लै आईं…” की चौपाइयों के बीच मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकदुलारी

गणपति की सवारी ने की माता जानकी के डोले की अगवानी, आगे-आगे राजा जनक बांटते चले राम-जानकी विवाह का निमंत्रण, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी आगरा। “पूजन गौरि सखीं लै आईं, करत प्रकासु फिरहिं फुलवाईं…” श्रीरामचरितमानस की यह चौपाई मंगलवार को जनकपुरी बने भावना एस्टेट में साक्षात साकार होती दिखाई दी। रामबरात के […]

Continue Reading

आगरा एमएलसी चुनाव: नामांकन के अंतिम दौर में मंडलायुक्त कार्यालय पर उमड़ी भीड़, तांगे और ई-रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे प्रत्याशी

आगरा: ताजनगरी आगरा में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर जबरदस्त चुनावी सरगर्मी और गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। पर्चा दाखिल करने की आखिरी समय-सीमा नजदीक होने के कारण […]

Continue Reading