आगरा के जनकपुरी महोत्सव की महाआरती में शामिल हुईं बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर: प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना कर मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली

आगरा के प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को एक भक्तिमय और भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बाह विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पावन अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की […]

Continue Reading

आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

आगरा: उत्तर भारत के बेहद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव के आयोजन में अब गिने-चुने दिन ही बाकी बचे हैं, लेकिन आयोजन स्थल यानी रामलीला मैदान में अभी तक तैयारियों के नाम पर कई काम अधूरे पड़े हैं। मौजूदा हालात यह हैं कि मैदान में कई जगहों पर बड़े-बड़े पत्थर बिखरे पड़े हैं, मुख्य […]

Continue Reading

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा टला: अल्लाह बख्श चौराहे के पास मलबा गिरने से गुजर रहा परिवार चपेट में आया

आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अल्लाह बख्श चौराहे के पास मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक गंभीर हादसा सामने आया है। आरोप है कि अचानक ऊपर से मलबा नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहा एक मासूम परिवार आ गया। इस […]

Continue Reading

आगरा में यूजीसी के विरोध का उग्र रूप: 200 ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारी, यमुना एक्सप्रेसवे पर रोका ट्रैफिक

आगरा में यूजीसी के प्रावधानों और विरोध के सुर एक बार फिर आक्रामक हो गए हैं, जहां रविवार को सवर्ण समाज का प्रदर्शन अचानक से उग्र रूप ले बैठा। लगभग 1500 की संख्या मेंजुटै युवा करीब 200 ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करने के मकसद से मुड़ी चौराहे से मुख्य मार्गों पर आगे बढ़े। […]

Continue Reading

आगरा में 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज: 16 जिलों के गायत्री परिजन और कार्यकर्ता बैठक में जुटे

आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज के तत्त्वावधान में आगामी 16 से 19 दिसंबर तक आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 मैदान में आयोजित होने वाले 251 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल के सभागार में महत्वपूर्ण व्यवस्था बैठक हुई। बैठक में आगरा सहित 16 […]

Continue Reading

​’नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की असली ताकत’: आगरा कॉलेज में सांसद नवीन जैन ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

आगरा; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले संगठन ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) आगरा द्वारा रविवार को आगरा कॉलेज के मुख्य सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य […]

Continue Reading

आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की गैस्ट्रो यूनिट के कुशल चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी चिकित्सीय दक्षता का परिचय देते हुए एक चार वर्षीय मासूम की जान बचा ली है। डॉक्टरों ने पांच दिनों से बच्चे की भोजन नली में फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी के जरिए सफलताપૂર્વक बाहर निकाल लिया। […]

Continue Reading

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान

आगरा/फतेहपुर सीकरी। ताजनगरी के ऐतिहासिक और धार्मिक शहर फतेहपुर सीकरी में नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड सीकरी-दो, लाल दरवाजा और आगरा गेट के आसपास की घनी आबादी के लिए लंबे समय से उपयोग में लाए जा रहे श्मशान घाट को लेकर शनिवार को अचानक तीखा विवाद खड़ा हो गया। ग्राम पंचायत मंडी […]

Continue Reading

आगरा में पानी के लिए सड़क पर उतरा जनसैलाब: एमजी रोड पर लगाया भीषण जाम, जलसंकट से परेशान युवक मेट्रो के निर्माणाधीन ट्रैक पर चढ़ा

आगरा। ताजनगरी में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों का सब्र जवाब दे गया और उनका गुस्सा सड़क पर खुलकर सामने आ गया। धाकरान चौराहे पर जलसंकट से बेहाल लोगों ने एमजी रोड को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इसी हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पवन धाकड़ नाम का एक युवक अचानक […]

Continue Reading

आगरा में जनकपुरी महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज: 1 से 10 अक्टूबर तक भावना एस्टेट में होंगे भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

21 सितंबर को प्रस्तुत होगी आयोजन की पूरी रूपरेखा, 6 अक्टूबर को निकलेगा सीता मैया का डोला और 7 को होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 की बैठक शनिवार को शास्त्रीपुरम स्थित दिव्या रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ सीता-राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जनकपुरी महोत्सव महिला […]

Continue Reading