ब्रह्माकुमारीज ने निकाली तिरंगा यात्रा, कल्पतरु पौधा रोपा
झंडारोहण भी किया, भाजपा के कई नेताओं ने की शिरकत
Agra, Uttar Pradesh, India. ब्रह्माकुमारीज बहनों ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। तिरंगा यात्रा निकाली। डिफेंस कॉलोनी राजयोगिनी विमला पार्क, गीता पाठशाला स्कूल से लेकर नैनाना ब्राह्मण ब्रह्माकुमारी आश्रम तक तिरंगा यात्रा निकाली हई। यहां ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात सदर बाजार होते हुए आगरा कैंट के अटल चौक पर राष्ट्रगान किया गया। कल्पतरू पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ।
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य ने कहा कि इस भारत को स्वतंत्र बनाने में शूरवीरों के बारे में जानना और याद रखना जरूरी है। उनका त्याग याद दिलाता है कि देश के लिए अगर सच्चा प्यार है तो कुछ भी किया जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरिराज कुशवाहा, जिला प्रवक्ता हेमंत तिवारी, सांसद हरद्वार दुबे के पुत्र प्रांशु दुबे भी मौजूद रहे।

म्यूज़ियम इंचार्ज बी.के मधु बहन ने कहा कि स्वतंता दिवस सारा भारत माना रहा रहा है। परमात्मा कहते हैं वाकई में हमें आजाद होना है तो अपनी पुरानी सोच, बुराइयों और अपने पुराने संस्कारों से। इसकी सहज विधि है परमात्मा की याद। परमात्मा को याद करके हम अपनी पुराने सोच से आजाद हो सकते हैं।
बी. के. माला बहन, बी.के मधु बहन, बी. के. सावित्री बहन, बी.के. गीता बहन, बी. के. विजेंद्र भाई बी. के. अशोक बंसल भाई ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
- शुभ मुहूर्त में अमंगल: वृंदावन में उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद धूं-धूं कर जला होटल, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू, 3 लोग झुलसे - February 11, 2026
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026