छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के प्रमुख का पद छोड़ दिया है. मैरी कॉम ने इस फ़ैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मैरी कॉम ने कहा कि निजी कारणों की वजह से उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा है.
पीटीआई के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी ऊषा ने कहा कि मैरी कॉम ने भारतीय दल के प्रमुख के पद से मुक्त करने के लिए उन्हें पत्र लिखा है.मैरी कॉम ने पत्र में लिखा, ”देश के लिए किसी भी तरह से सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात है. मानसिक रूप से मैं इसके लिए तैयार थी. लेकिन निजी कारण की वजह से मैं इस जिम्मेदारी को निभा नहीं सकती हूं.”
21 मार्च को भारतीय ओलंपिक संघ ने मैरी कॉम को पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल का प्रमुख नियुक्त किया था. इस साल की शुरुआत में मैरी कॉम ने बॉक्सिंग से संन्यास लिया था.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026