मुंबई : बॉलीवुड सिंगर मंगेश सी. वडागले को दुबई में आयोजित दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स इंटरनेशनल 2024 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार दुबई के प्रिंस ईसा बिन अब्दुल्लाह, ऎक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तिरथ सिंह रावत के हाथों मिला। इस अवसर पर राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ प्रेम चंद बैरवा भी उपस्थित थे.
बॉलीवुड के मशहूर गायक मंगेश सी. वडागले दुबई में यह सम्मान पाकर बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि वह एक ऐसे सिंगर और परफॉर्मर हैं जो अक्सर अवार्ड शोज़ में अपनी गायकी का जादू चलाते नजर आते हैं। उनकी आवाज़ में वह कशिश है कि लोग बस उनके गाने सुनते रहते हैं। दुबई में भी उन्होंने स्टेज पर अपनी सिंगिंग से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। वह देश विदेश के प्रोग्राम में अपनी लाइव परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतते रहते हैं।
-up18News/अनिल बेदाग
- विपक्ष का हल्ला-बोल: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च, राहुल-प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में लिया - October 6, 2026
- यूपी के अस्पतालों में दवाओं की अंधेरगर्दी: 74 रुपये का इंजेक्शन 4,980 रुपये में बिक रहा, एफएसडीए की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा - October 6, 2026
- लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर - October 6, 2026