बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। ट्विटर पर जानकारी देते हुए फरदीन फिरोज खान ने बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट आने के तुरंत बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। बता दें बॉलीवुड में अब तक कई सितारे कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। लगातार कोविड19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
एक्टर फरदीन खान ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, ” मेरी कोविड-19 (Covid19) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुझ में कोरोना के लक्षण नहीं हैं मैं Asymptomatic हूं। जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं उनके साथ मेरी बेस्ट विशज हैं। जो लोग इस संक्रमण से जूझ रहे हैं मैं प्रार्थना करता हूं कि जल्द ठीक हो जाएंगे। जिन लोगों को थोड़ा भी संदेह है वे तुरंत कोरोना की जांच करवाएं क्योंकि ये तेजी से फैल रहा है। बच्चे भी इसकी चपेत में आ रहे हैं। हैप्पी आइसोलेटिंग।”
हाल में ही फरदीन खान की कजिन सुजैन खान भी कोरोना संक्रमण की चपेत में आ गई थीं। सुजैन ने बताया था कि दो साल तक वह इस वायरस को चकमा दे रही थीं लेकिन साल 2022 में वह इस जिद्दी वायरस से बच नहीं पाई। सभी लोग घर में रहें और सावधानी बरतें।
वहीं ऋतिक रोशन भी कोरोना के चलते आइसोलेशन में हैं। सुजैन के कोरोना की चपेत में आने के बाद ऋतिक की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सूत्रों का कहना है कि ऐक्टर अब पहले से ठीक है और उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है।
46 वर्षीय फरदीन खान बॉलिवुड के मशहूर ऐक्टर और निर्माता रहे फिरोज खान के बेटे हैं। उनके चााच संजय खान भी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। फरदीन खान ने इंडस्ट्री में ‘प्रेम अगन’ से डेब्यू किया था जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026