हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। राज्य की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 8 सीटों का फायदा हुआ है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपनी तीसरी कोशिश में भी फेल हो गई है। पार्टी ने 88 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे, लेकिन कोई नहीं जीत सका।
उधर, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। इसे भी इस चुनाव में 6 सीटों का फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा और कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी-सांपला सीट से जीत गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 48 सीटों पर जीत हासिल कर के बहुमत प्राप्त किया है।
कांग्रेस ने रिजल्ट को चौंकाने वाला बताया है। वहीं सीएम सैनी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है। भाजपा की बढ़त के बाद प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया और जीत पर बधाई दी।
कांग्रेस पार्टी ‘आंधी-तूफान’ के चक्कर में फंस गई
हरियाणा में भाजपा को मिली जीत का असर महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई देगा। हरियाणा में कांग्रेस ने जाट-दलित गठजोड़ की राजनीति की थी। उसका विश्वास था कि इन दो सामाजिक वर्गों का मजबूत साथ उसे जीत दिला सकता है। लेकिन चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि कांग्रेस का दलित दांव हरियाणा में कारगर नहीं रहा है। अब भाजपा इसी फैक्टर को महाराष्ट्र और झारखंड में भुनाने की कोशिश करेगी। वह मोदी को दलितों और पिछड़ों की सबसे ज्यादा हितैषी के रूप में पेश करेगी और इससे भाजपा को ताकत मिल सकती है। इस बीच खबर आ रही है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण दशहरा यानी 12 अक्टूबर को हो सकता है।
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का का हृदय से आभार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
पीएम मोदी ने चुनाव परिणाम और भाजपा की जीत पर कहा कि इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।
- Marengo CIMS Hospital Performs Gujarat’s First Robotic Decortication Surgery - April 18, 2025
- Agra News: विश्व मैत्री मंच की काव्य चौपाल में हुई साहित्य और संवेदना की गंगा प्रवाहित - April 18, 2025
- Agra News: अछनेरा थाने पर गायब नाबालिग लड़की को लेकर हंगामा, पुलिस पर महिला सभासद सहित महिलाओं को पीटने का आरोप - April 18, 2025