भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने दिखाई हरी झंडी, युवा मोर्चा के नरेश शर्मा के नेतृत्व में निकली रैली
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. किरावली। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अछनेरा कोतवाली चौराहे से किरावली तक विशाल बाइक रैली निकाली। सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर भाजपा के झंडे लहराते हुए जयघोष करते नजर आए।
महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बताया सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि
इस अवसर पर भाजयुमो के जिला मंत्री पंडित नरेश शर्मा के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली अछनेरा से शुरू होकर पुरामना, किरावली बाइपास चौराहा होते हुए चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा तक पहुंची।

जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा —
“प्रदेश में योगी सरकार ने बीते आठ वर्षों में कानून का राज स्थापित कर महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यह रैली इसी जनविश्वास का प्रतीक है।”
इन दिग्गज नेताओं की रही विशेष मौजूदगी
रैली में प्रमुख रूप से शामिल रहे —
- भाजयुमो जिलाध्यक्ष ठा. हरिओम सिंह रावत
- सह संयोजक गगन कटारा
- मंडल अध्यक्ष किरावली राहुल चौधरी
- समाजसेवी अनुज पंडित
- ओमप्रकाश शर्मा
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026