New Delhi, capital of India. आखिरकार वही हुआ, जिसकी चर्चा चल रही था। सुनील बंसल को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वे उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन थे। उन्हें महांमत्री के साथ ही पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और तेलंगाना का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
सुनील बंसल के स्थान पर धर्मपाल को तैनात किया गया है। वे प्रदेश महामंत्री झारखंड थे। झारखंड के संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर सिंह को नियुक्त किया गया। वे प्रदेश सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश थे।इस संबंध में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने आदेश जारी किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह बदलाव किया है।
बता दें कि सुनील बंसल को 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी का को-इंचार्ज बनाया गया था। तब पार्टी ने यूपी में 80 में से रिकॉर्ड 73 लोकसभा सीटें जीती थीं। अगले वर्ष तेलंगाना विधानसभा चुनाव के पहले वे राज्य में पार्टी को मजबूत करेंगे। बता दें इसी वर्ष हैदराबाद में पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन करके तेलंगाना को लेकर प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी।
इस तरह उत्तर प्रदेश के दोनों संगठन मंत्री बदल दिए गए हैं। माना जा रहा है कि संगठन में और बड़े बदलाव होने हैं।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026