दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर भगवान लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाए जाने को लेकर जो बयान दिया है उसको लेकर राजनीति लगातार गर्मा रही है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने अरविंद केजरीवाल पर हमलावर होते हुए कहा कि यह उनकी ओछी राजनीति का स्टंट है। वह अपनी ओछी राजनीति में देवी देवताओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं।
यह दिया था बयान
हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो तो नोटों पर होनी ही चाहिए, साथ ही लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर भी छपवाई जाए। ताकि देश की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके। आम आदमी पार्टी के मुखिया के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल और बढ़ा दी। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केजरीवाल के इस बयान को लेकर विवाद छिड़ गए विपक्षी दलों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।
अरविंद केजरीवाल को कहा नौटंकीबाज
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि ‘इस देश की राजनीति में अरविंद केजरीवाल से बड़ा कोई नौटंकीबाज नहीं है। उनको हमेशा राजनीति चढ़ती है और राजनीति में रहने के लिए अब लक्ष्मी गणेश जी की भारतीय करेंसी पर चित्र छपवाने की चर्चा कर देश में एक बहस उन्हेंने छिड़वा दी है।’
ओछी राजनीति का हिस्सा
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि लक्ष्मी गणेश जी हमारे भगवान हैं, ईश्वर हैं। हर सनातनी उन्हें पूजता है लेकिन गुजरात दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ओछी राजनीति का हिस्सा बनाते हुए इस राजनीति में घसीट रहे हैं जो पूरी तरह से अशोभनीय है। अरविंद केजरीवाल को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
- FlexAds Media Private Limited: Empowering Indian Youth in the Digital Age - March 21, 2024
- “Rahul Kumar Bholla: Capturing Elegance Through the Lens – A Glimpse into the Glamorous World of RB Snapper” - February 11, 2024
- BJP ने जारी की कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के भ्रष्टाचार की सूची - December 12, 2023