आगरा। संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सेवा पखवाड़े की शुरुआत कर आगरा की शान को संवारा।
रावली मंडल के वार्ड-24 मोहनपुरा में उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा को स्वच्छ जल से साफ कर श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वच्छता अभियान की अगुवाई की। इस दौरान दीपदान कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भाजपा कर रही बाबा साहब के सपनों को साकार
इस अवसर पर नवीन जैन ने कहा, “बाबा साहब आज भी हमें समानता और न्याय का मार्ग दिखाते हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए सतत कार्य कर रही है। शिक्षा, सामाजिक समरसता और दलित उत्थान जैसे मुद्दों पर केंद्रित कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।” उन्होंने बाबा साहब के संविधानिक मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और क्षेत्रवासियों से इस सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री अशोक पिपल, कार्यक्रम संयोजक राहुल सागर सहित मनोज राजौरा, मुनेंद्र जादौन, महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, विवेक सिंह लोधी, अर्जुन सिंह कोरी, प्रवीण जैन, अभिषेक गुप्ता, वैभव जैन और सुनील कुमार समेत कई क्षेत्रीय कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।
- ग्रेटर नोएडा में विकास के गड्ढों में समाई मासूम की जान, 6 साल के आव्यान की डूबकर दर्दनाक मौत, ठेकेदार और सुपरवाइजर पर FIR - July 26, 2026
- संस्कार भारती का भव्य सम्मान समारोह: कला साधना के 101 गुरुओं को मिली वैश्विक पहचान, केंद्रीय मंत्री ने सराहा योगदान - July 26, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने की प्रभु श्रीराम की संध्या आरती, सुख-समृद्धि की कामना की - July 26, 2026