आगरा। बुधवार को तीसरा मौका था जब फिल्म अभिनेत्री और मंडी की सांसद कंगना रनौत कोर्ट के बुलावे पर न्यायालय में न तो खुद आई और न ही अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखा। स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए अनुज कुमार सिंह ने अब इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि दो जनवरी नियत की है।
वादी रमाशंकर शर्मा एडवोकेट की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह भैया, राम दत्त दिवाकर, राकेश नौहवार, राजेंद्र गुप्ता, धीरज, सत्य प्रकाश सक्सेना, बी एस फौजदार, अजय सागर सहित कई अधिवक्ताओं ने कोर्ट में लिखित बहस एवं कंगना के बयान से संबंधित सबूत कोर्ट में प्रस्तुत किया। बहस में कोर्ट को बताया गया कि कंगना ने कोर्ट के दो बार के नोटिस प्राप्त होने तथा जानकारी होने पर भी कोर्ट के आदेश की अवमानना की है। कंगना कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं। यह कंगना का कोर्ट की अवमानना का मामला है।
13 नवंबर तथा 7 दिसंबर को कंगना के लिए कोर्ट द्वारा उनके कुल्लू मनाली एवं दिल्ली के पते पर नोटिस भेजे गए थे। दोनों ही तिथियों के नोटिस कंगना को रिसीव हो चुके हैं, लेकिन फिर भी कंगना हाजिर नहीं हुई है। कोर्ट ने बहस सुनने के बाद अगली सुनवाई के लिए 2 जनवरी 2025 की तिथि नियत कर दी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026