उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरुवार को सुबह साइकिल से जा रही दो युवतियों पर बाइक सवारों ने एसिड फेंक दिया। दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर एसपी संकल्प शर्णा मौके पर पहुंचे। दो संदिग्धो को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरा बाजार थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी एक युवती गौरीबाजार के प्राइवेट हॉस्पिटल में पर्ची लगाने का काम करती है। गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब वह साइकिल से गांव ही एक अन्य युवती के साथ हॉस्पिटल जा रही थी। दोनो अलग अलग साइकिल से थीं।
इसी दौरान गौरीबाजार हाटा मार्ग पर देवगांव मोड़ के पास ही बाइक से पहुंचे दो युवकों ने उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इस घटना में हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती का चेहरा और दूसरी युवती का हाथ झुलस गया। वहीं दोनो बाइक सवार मौके से फरार हो गए। आस पास के लोगो ने दोनो युवतियों को हॉस्पितल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि दो लड़कियों के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की सूचना मिली थी। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना में जो भी आरोपी है उसे गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-एजेंसी
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026