बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और दो सरकारी गनर्स का शूटआउट में कनेक्शन सामने आने के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन तेज हो गया है. उमेश पाल शूटआउट केस में नामजद माफिया अतीक अहमद के गुर्गों की अवैध संपत्तियों पर गुरुवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. प्राधिकरण के जोन संख्या दो में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर दो दिनों की विशेष अभियान की शुरुआत की गई है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण और नगर निगम की आधा दर्जन जेसीबी मशीनों के जरिए करेली और धूमनगंज थाना क्षेत्रों के बक्शी मोढ़ा और दामूपुर में बसाई गई अहमद सिटी पर बुलडोजर गरजा.
अतीक अहमद के साढ़ू इमरान जई और अन्य गुर्गों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. इस कार्रवाई में जेसीबी मशीनों ने अवैध प्लाटिंग कर की गई बाउंड्री वाल को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. इसके साथ ही अहमद सिटी में बनाई गई सड़क को भी जेसीबी से उखाड़ कर नस्तेनाबूत कर दिया. जिस अवैध कॉलोनी अहमद सिटी पर आज बुलडोजर की कार्रवाई की गई है यह कॉलोनी 300 बीघे में बसाई गई है. इसकी कीमत 300 करोड़ से ज्यादा है. बताया जाता है कि इसके प्लाटों की बिक्री ऑनलाइन की गई थी. जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न शहरों में नौकरी पेशा लोगों ने ऑनलाइन यहां पर प्लाट खरीदे थे और रजिस्ट्री कराई थी. इसमें सेना में नौकरी करने वाले सैनिकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों व अन्य सरकारी सेवाओं के कर्मचारियों ने प्लाट खरीदे हैं और रजिस्ट्री कराई है.
प्रयागराज विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई से निवेशकों को भी भारी नुकसान हुआ है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण का आरोप है कि इस कॉलोनी को बसाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण से लेआउट पास नहीं कराया गया था और इसका भूमि परिवर्तन भी कृषि से आवासीय नहीं कराया गया था, जिसके चलते प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया है.
प्रयागराज में लगातार दो दिनों तक अतीक अहमद के दबदबे वाले इलाके बक्शी मोढ़ा, दामूपुर, सैदपुर, बीरमपुर, लखनपुर और रावतपुर इलाकों में पीडीए की ओर से कार्रवाई की जाएगी.
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026