मुंबई (अनिल बेदाग) : भारती एयरटेल और एरिक्सन ने अपने लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को एक नए स्तर पर पहुँचाते हुए एक नई साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत एरिक्सन के सुरक्षित और बेहतरीन प्रदर्शन वाले 5जी कोर नेटवर्क सोल्यूशन को लागू किया जाएगा, जिससे एयरटेल के लाखों ग्राहकों और व्यवसायों को पूरे भारत में लाभ मिलेगा।
यह सहयोग एयरटेल को समय के साथ पूरी तरह से व्यावसायिक रूप से सक्रिय, बड़े पैमाने पर 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क में विकसित होने में मदद करेगा, ताकि ग्राहकों को 5जी की उन्नत क्षमताओं का लाभ मिल सके।
भारती एयरटेल के सी टी ओ, रणदीप सेखों ने कहा कि एरिक्सन के साथ एयरटेल की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी एक रोमांचक नए दौर में प्रवेश कर रही है, जो एयरटेल के 5जी स्टैंडअलोन में बदलाव के लिए एरिक्सन के 5जी कोर सोल्यूशन के साथ शुरू हो रहा है। यह रोलआउट एयरटेल की लंबे समय तक चलने वाली 5जी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इससे नेटवर्क के साथ ही ग्राहकों को नई, विशिष्ट सेवाएँ देने की क्षमता भी बढ़ेगी।
एरिक्सन के दक्षिणपूर्व एशिया, ओशनिया और भारत बाजार क्षेत्र के प्रमुख आंद्रेस विसेंते कहते हैं, “वैश्विक रूप से एक अग्रणी 5जी सेवा प्रदाता के रूप में, एरिक्सन भारती एयरटेल को अपनी सबसे नए पटेक्नोलॉजी सोल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भारती एयरटेल के नेटवर्क को 5जी स्टैंडअलोन के लिए तैयार करने और भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एरिक्सन का डुअल मोड वाला 5जी कोर नेटवर्क स्लाइसिंग आधारित सेवाओं और नेटवर्क एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस के माध्यम से राजस्व बढ़ाने में मदद करता है, जिससे उपभोक्ताओं और व्यवसायों के लिए नए इनोवेटिव उदाहरण प्रस्तुत होते हैं।”
इस समझौते के तहत, एरिक्सन अपने सिग्नलिंग कंट्रोलिंग सॉल्यूशन को भारती एयरटेल के नेटवर्क में जोड़ेगा। साथ ही, 5जी स्टैंडअलोन चार्जिंग में सक्षम पॉलिसी सॉल्यूशन भी पेश किए जाएँगे। यह नई क्षमताएँ भारती एयरटेल की 5जी राजस्व बढ़ाने की रणनीति को मज़बूती देंगी, जिससे नए व्यावसायिक मॉडल विकसित करने का रास्ता खुलेगा।
एरिक्सन, भारती एयरटेल का एक पुराना कनेक्टिविटी साझेदार है और दोनों के बीच 25 से अधिक वर्षों से घनिष्ठ संबंध हैं। इस दौरान मोबाइल संचार की हर पीढ़ी में साथ काम किया गया है, जिसमें भारती एयरटेल के भारत में पहले 5जी अनुबंध का पुरस्कार भी शामिल है।
-up18News
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026