आगरा: कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में बंद मकान में हुई चोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने दो कथित सट्टेबाजों और एक प्रॉपर्टी डीलर सहित कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खास बात यह है कि पूरी चोरी की वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो अब जांच का मुख्य आधार बनी है।
सीसीटीवी में कैद हुई ‘चोरी की वारदात’
राजा खेड़ा निवासी शिवम का मकान बल्केश्वर में स्थित है, जो फिलहाल बंद था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने वहां धावा बोल दिया। बाद में जब मकान मालिक को घटना का पता चला, तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें आरोपी मकान के भीतर आते-जाते और सामान ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
ये हैं नामजद आरोपी
पीड़ित की तहरीर पर कमला नगर पुलिस ने प्रवीण उर्फ हप्पू, अनूप मंगल,व कन्हैया तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों में से दो के तार कथित तौर पर सट्टा कारोबार से जुड़े हैं, जबकि तीसरा आरोपी प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इसके आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस की जांच जारी
कमला नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फुटेज की फॉरेंसिक जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026