Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा फार्मा एसोसिएशन ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक कार्यक्रम शू फेडरेशन हींग की मंडी में किया। सहायक आयुक्त (औषधि) अखिलेश जैन और औषधि निरीक्षक नवनीत यादव व कपिल शर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल रहे।
सहायक आयुक्त अखिलेश जैन ने संबोधन में कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष को हर्षोउल्लास के साथ मनाएं। हर घर में एक तिरंगा लहराएं। इस मौके पर एसोसिएशन ने पूरे मार्केट में झंडों का वितरण किया। अधिकारियों के साथ जुलूस निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने के लिये आह्वान किया।
आगरा फार्मा एसोसिएशन से ओमप्रकाश, महेश अग्रवाल, पुनीत कालरा, अश्विनी श्रीवास्तव, अनूप बंसल, संदीप गुप्ता, सुन्दर लाल चेतवानी, रमेशचंद गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, जगदीश राठी, अभिषेक अग्रवाल, महेश नारायणी, मनोज गुप्ता, निशात उद्दीन, मनीष चंद्र, संजय गुप्ता, चंद्रकांत, चंपालाल गुप्ता, हेमंत बिंदल, दिनेश अरोरा, पवन जैन, मनोज मोटवानी आदि मौजूद रहे।
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026