
हापुड। कार में सवार होकर जा रहे पूर्व विधायक के बेटे की गाड़ी पर रास्ते में मिले बदमाशों ने हमला कर दिया। कार में तोड़फोड़ करते हुए हमलावरों ने पांच लाख रुपए लूट लिए हैं। बेहोशी की हालत में पूर्व एमएलए के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जानलेवा हमले या लूटपाट के आरोपों से इनकार करते हुए घटना को सड़क दुर्घटना बताते हुए जांच में जुटी हुई है।
मंगलवार को कांग्रेस नेता एवं विधायक रहे गजराज सिंह के बेटे सत्येंद्र सिंह उर्फ बॉबी गाजियाबाद से कार में सवार होकर हापुड़ की तरफ आ रहा था। रास्ते में मिले तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने रास्ता बाधित कर उसकी कार को रुकवा लिया और हमला बोल दिया। तोड़फोड़ करते हुए इस दौरान कार क्षतिग्रस्त कर दी गई। पूर्व विधायक के बेटे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े तो हमलावर उनके पास मौजूद 50000 रुपये की नगदी के अलावा कर में रखे साढ़े चार लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
हमले में पूर्व एमएलए के बेटे की हालत अधमरी सी हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बेहोशी की हालत में पूर्व एमएलएके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले को गलत बताते हुए कहा है कि नहर की पटरी पर पूर्व एमएलएके बेटे की कार की टक्कर एक ट्रैक्टर ट्राली से हो गई थी। जिससे उसकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बॉबी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और घायल को गाड़ी से निकालकर हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले को सिरे से नकारते हुए इस सड़क हादसा बता रही है।
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026