बरेली। इंग्लैंड से आई एक महिला इंजीनियर पर उसके पड़ोसी डॉक्टर ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि वह कॉलोनी के कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं, इसी बात पर पड़ोसी भड़क उठा और छेड़छाड़ करने के बाद पत्नी के साथ मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की।
घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महानगर कॉलोनी की है। सीमा वर्मा, जो इंग्लैंड की एक कंपनी में इंजीनियर हैं, फिलहाल बरेली में अपने नए मकान के निर्माण कार्य के चलते छुट्टी पर आई हुई हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह घर के बाहर कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं। तभी पड़ोसी डॉ. विवेक गुप्ता ने उन्हें पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की और जब विरोध हुआ तो डॉक्टर और उनकी पत्नी ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में सीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि तत्काल डायल 112 पर कॉल किया गया लेकिन पुलिस देर से मौके पर पहुंची। कॉलोनी के लोगों के अनुसार आरोपी डॉक्टर को कुत्तों से चिढ़ है और कोई भी उन्हें खाना खिलाता है तो वह झगड़ा करने लगता है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आए दिन उस पर और उसकी बहन पर अश्लील टिप्पणियां करता है।
घटना के बाद कॉलोनी में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में आरोपी दंपति के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साभार सहित
- Agra News: पिता की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में बेटा हिरासत में, शव की तलाश में जुटी पुलिस - October 26, 2025
- ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने याद किए आदिवासी नायक, दिया स्वच्छता–पर्यावरण और एकता का संदेश - October 26, 2025
- Agra News: लापरवाही से ताजमहल पर अव्यवस्था हावी, मुख्य मकबरे समेत पूरे परिसर में हर तरफ शू कवर्स ही आए नजर - October 26, 2025