नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया। AAP सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक लोकल लोगों से भी प्रवेश वर्मा के गुंडों की झड़प हुई थी। स्थानीय लोगों ने भाजपा के गुंडों को भगाया। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अरविंद केजरीवाल की गाड़ी के ऊपर एक पत्थर आता दिख रहा है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा इलाके में डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे, उसी दौरान हमला किया गया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल पर पत्थर फेंके गए हैं।
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया और लिखा कि डर के डर से बौखलाई भाजपा ने अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला। भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं है, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।
प्रवेश वर्मा ने कही ये बात
आम आदमी पार्टी द्वारा अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमले के आरोप पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा का कहना है, ‘अरविंद केजरीवाल की गाड़ी बीजेपी के कार्यकर्ता को कुचलते हुए आगे बढ़ गई है। कार्यकर्ता का पैर (बीजेपी) टूट गया है और में उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज जा रहा हूं… यह बहुत शर्मनाक है…”
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026