एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। घुड़सवारी के मिश्रित टीम इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। हृदय छेदा, दिव्यकृति, सुदीप्ति हजेला और अनुष अग्रवाल की जोड़ी ने 41 साल का सूखा खत्म करते हुए घुड़सवारी ड्रेसेज इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है।
घुड़सवारी में खत्म हुआ 41 साल का सूखा
घुड़सवारी के मिश्रित टीम इवेंट में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया है। हृदय छेदा, दिव्यकृति, सुदीप्ति हजेला और अनुष अग्रवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2023 में देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
भारतीय टीम ने 209.205 प्वाइंट्स हासिल करते हुए चीन को पछाड़ा। 204.882 प्वाइंट्स के साथ चीन दूसरे और 204.852 प्वाइंट्स के साथ हांगकांग तीसरे नंबर पर रहा। बता दें कि घुड़सवारी ड्रेसेज इवेंट में भारत की झोली में 41 साल बाद गोल्ड मेडल आया है। भारत ने इस इवेंट में आखिरी मेडल साल 1982 में जीता था।
तीसरा स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय घुड़सवारी टीम ने देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है। इससे पहले टूर्नामेंट में भारत को पहला स्वर्ण पदक भारतीय शूटर्स ने दिलाया था। 10 मीटर की एयर राइफल स्पर्धा में रूद्रांक्ष पाटिल, दिव्यांश पवार और एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना साधा था। वहीं, दूसरा गोल्ड मेडल भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम रहा था।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाते हुए गोल्ड मेडल जीता था। भारत अब तक टूर्नामेंट में कुल 15 मेडल अपने नाम कर चुका है।
- मरने के लिए सात मिनट – गिग इकोनॉमी के टूटते शरीर - February 16, 2026
- Vedanta Aluminium Enhances Safe Drinking Water Access for over 3,000 Villagers in Odisha - February 16, 2026
- महोबा: जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का ‘लीकेज’, टेस्टिंग के 24 घंटे बाद ही फटी नई पानी की टंकी - February 16, 2026