नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर आज अशोक तंवर ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहे हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने कहा कि जिन लोगों ने मेरे साथ अलग-अलग जिम्मेदारियों में काम किया है वो सब मेरे साथ हैं. जल्द ही बड़ी रैली में सबको शामिल कराया जाएगा.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदला है. देश की एकता अखंडता को लेकर माहौल बदला है. देश शीर्ष पर पहुंचे उसको लेकर एक टीम के रूप के काम हुआ है. विकास यात्रा में जब देश 100 साल पूरा करेगा उसमें मैं भी उसका सहभागी बनूं. 2 दिन बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी उससे पहले मैं भी बीजेपी के परिवार के सदस्य के नाते आज शामिल हो रहा हूं. मैं तो सामान्य परिवार से आता हूं. हमारा एक ही लक्ष्य होगा, पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ 400 का आंकड़ा पार करेंगे.
तंवर ने कहा कि पीएम मोदी जो भी गारंटी देते हैं उसे पूरा करते हैं चाहे वे किसी भी रूप में हो. हमने बहुत से लोगों को देखा है जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर तो लगाते हैं, लेकिन बाबा साहब के संविधान में उनका कोई विश्वास नहीं है. वे लोग केवल छल कपट के माध्यम से धोखा देने में लगे हुए हैं. ऐसे धोखेबाजों को 2024 में जनता सबक सिखाने का काम करेगी. तवर ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया.
– -एजेंसी
- प्रशांत मिश्रा: उद्योग नेतृत्व से शिव साधना की ओर — अनेक सफल उपक्रमों की प्रेरक यात्रा - February 12, 2026
- भारतीय राजनीति के चमकते सितारे: सिख समुदाय की सेवा, साहस और नेतृत्व की गौरवशाली विरासत - February 12, 2026
- संरक्षण के 30 साल: वाइल्डलाइफ एसओएस ने कैसे बदली भारत में वन्यजीवों की तकदीर, ‘डांसिंग’ भालू से हाथी अस्पताल तक का सफर - February 12, 2026