नीदरलैंड के पूर्व में बसे एक शहर के एक नाइट क्लब में लोगों को बंधक बनाने वाले हथियारबंद हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक़ ईडे शहर के पैटीकोट नाम के नाइट क्लब में हमलावर शनिवार सवेरे के वक्त दाखिल हुआ.
स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ाने की धमकी दी और चार लोगों को बंधक बना लिया. सबसे पहले तीन लोग हमलावर की गिरफ्त से छूटे जिसके बाद छठा व्यक्ति बंधक बनाए जाने के क़रीब छह घंटे बाद छूटा.
जिस वक्त हमलावर नाइट क्लब में घुसा उस वक्त जो लोग वहां साफ सफाई कर रहे थे उसने उन्हें बंधक बना लिया. पुलिस का कहना है कि हमलावर के इरादे का अब तक पता नहीं चला है लेकिन उसकी मानसिक स्थिति की जांच की दा रही है.
नीदरलैंड के ब्रॉडकास्टर एनओएस ने बताया है कि स्थानीय समयानुसार 5 बजकर 15 मिनट पर अधिकारियों को लोगों के बंधक बनाए जाने की ख़बर मिली थी.
पूर्वी नीदरलैंड्स पुलिस की तरफ से अभियान का नेतृत्व कर रहे ऐन जैन ऊस्टरहेर्ट ने कहा है कि जानकारी मिलने के मिनटो के भीतर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी.
अधिकारियों का कहना है कि हमलावर के पास एक बैकपैक था और कई चाकू थे जो उसने बंधकों को दिखाए.
इसके बाद इस कैफ़े के इर्द-गिर्द के क़रीब डेढ़ सौ घरों को खाली करा लिया गया है और शहर के मुख्य इलाक़ों को बंद कर दिया गया है.
पुलिस ने अपने स्पेशलिस्ट टीमों को नाइटक्लब के आसपास तैनात किया, साथ ही एंटी-एक्सप्लोसिव यूनिट को भी तैनात किया.
आख़िरी बंधक के नाइट क्लब से बाहर निकलने के बाद हमलावर चेहके पर एक मास्क पहने बाहर निकला. पुलिस ने उसे हथकड़ी पहनाई और अपने साथ ले गई.
-एजेंसी
- सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई अर्टिगा कार, देवरिया के तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत और 3 घायल - October 7, 2026
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026