यूक्रेन की राजधानी कीएफ़ स्थित भारतीय दूतावास ने वहाँ रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है. भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइज़री में कहा गया है कि यूक्रेन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीयों से अपील है कि वे वहाँ से अस्थायी रूप से स्वदेश लौट सकते हैं.
दूतावास का कहना है कि वहाँ रह रहे भारतीय और ख़ासकर छात्रों से अपील है कि अगर उनका वहाँ रहना बहुत ज़रूरी नहीं तो वे वहाँ से वापस लौट सकते हैं.
भारतीय नागरिकों से ये भी कहा गया है कि वे यूक्रेन के अंदर भी बेवजह यात्रा न करें. भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से ये भी अपील की है कि वे अपनी स्थिति के बारे में दूतावास को सूचना देते रहें ताकि दूतावास ज़रूरत पड़ने पर उनकी मदद कर सके.
ये भी जानकारी दी गई है कि भारतीय दूतावास सामान्य रूप से काम कर रहा है. पिछले कई महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चल रहा है. हाल में स्थिति और बिगड़ी है. अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों का कहना है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है. हालाँकि रूस इससे इंकार करता रहा है लेकिन हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन से लगी सीमा पर सैनिकों की संख्या में काफ़ी बढ़ोत्तरी की है.
-एजेंसियां
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026