बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन की नई फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है। वो ‘दो और दो प्यार’ में नजर आएंगी। इस मूवी में उनके साथ इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी सहित एक अमेरिकन एक्टर भी है। शीर्षा गुहा ठाकुरता के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पहले इसी महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया है। अब ये फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन इसका जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ से क्लैश होगा।
विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में इलियाना डिक्रूज भी हैं। हाल ही में इस रोमांटिक ड्रामा का पोस्टर रिलीज किया गया। इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान किया।
‘दो और दो प्यार’ जोकि पहले 29 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म को अब 19 अप्रैल 2024 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। विद्या ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्यार अप्रत्याशित (जिसका अनुमान ना लगाया जा सके) हो सकता है, लेकिन ये पूरी तरह से नशीला होता है।’
अमेरिकन एक्टर आएगा नजर
इस मूवी में विद्या और इलियाना के अलावा प्रतीक गांधी और अमेरिकन एक्टर Sendhil Ramamurthy भी हैं। इसमें प्यार-मोहब्बत और मॉडर्न रिलेशनशिप की कहानी के साथ-साथ हंसी के ठहाके भी मिलेंगे।
इस फिल्म में भी नजर आएंगी विद्या
इस मूवी के अलावा विद्या को ‘Bhool Bhulaiya 3’ में भी देखा जाएगा। इसमें वो एक बार फिर से अपने आइकॉनिक कैरेक्टर मंजुलिका के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन हैं।
जान्हवी कपूर की फिल्म से होगा सामना
जान्हवी कपूर ने 9 नवंबर 2023 को अनाउंस किया था कि उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 19 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी। करण जौहर की इस मूवी में राजकुमार राव भी हैं। इससे पहले दोनों ने ‘रूही’ फिल्म में साथ काम किया है। डायरेक्शन शरण शर्मा का है।
-एजेंसी
- आगरा किले में गूंजा महाराजा सूरजमल का जयघोष, विजय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीवंत हुआ गौरवशाली इतिहास - June 13, 2026
- Agra News: 16वीं ‘नमन काव्य गोष्ठी’ में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर, कवियों ने महाराजा सूरजमल के पराक्रम का किया गुणगान - June 13, 2026
- असम: जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवानों की शहादत से देश स्तब्ध - June 13, 2026