जम्मू और कश्मीर की पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन पर भारी बारिश के चलते फिलहाल रोक लगा दी गई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि खराब मौसम के चलते बालटाल और पहलगाम में अस्थाई रूप से यात्रा को रोका गया है। बताया गया है कि मौसम साफ होने के बाद ही तीर्थयात्रियों को जाने की इजाजत दी जाएगी। भारी बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा के मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिसकी वजह से इन इलाकों में लैंड स्लाइड का खतरा बढ़ गया है और बाबा अमरनाथ धाम जा रहे यात्रियों को रोक दिया गया है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026