उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। बारिश के बाद सर्दी और ज्यादा बढ़ गयी है। इसको देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। गौतमबुद्धनगर में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले आदेश 6 जनवरी तक जारी किया गया था।
दरअसल, बारिश के कारण शीतलहर और कड़ाके की सर्दी और ज्यादा बढ़ गयी है। जिले में बढ़ते सर्दी के सितम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों की अवधि बढ़ाई है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेश पर 6 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिए थे।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
आगरा में हुआ आदेश
जिलाधिकारी के आदेश अनुसार बढ़ती सर्दी एवं कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों का अवकाश आज 6 जनवरी से 10 जनवरी बुधवार तक घोषित किया गया है।
ठंड से कामकाज हो रहा प्रभावित
बता दें कि, इन दिनों ठंड से कामकाज प्रभावित चल रहा है। बीते दो दिनों से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश भी रूक—रूककर हो रही है। इसके कारण ठंड बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन की तरफ से लिया गया है।
-एजेंसी
- आभा आईडी से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर: आगरा और अलीगढ़ मण्डल की कार्यशाला में मिशन की प्रगति पर चर्चा - March 15, 2026
- हैरतअंगेज: फिलीपींस की खदान से निकले ‘त्रिशूल’ और ‘वज्र’! 10,000 साल पुराने होने का दावा, नीलामी की बेस प्राइस 750 करोड़ रुपये - March 15, 2026
- आगरा STF का बड़ा एक्शन: SI भर्ती परीक्षा में ‘सेटिंग’ का झांसा देने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े थे तार - March 15, 2026