Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. एसोसिएशन ऑफ टैक्स लॉयर्स का वार्षिक अधिवेशन में दिल्ली के अजय सिन्हा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आगरा के रजनीकांत वर्मा राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित हुए। यह अधिवेशन 28 अक्टूबर 2023 को होटल ऑरेंज प्रतापपुरा रोड आगरा में संपन्न हुआ।
इसके अतिरिक्त सुधीर संघ दिल्ली और संजय अरोड़ा करनाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। सुश्री नीरा गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय, रजनीश आर सिंघल उत्तराखंड, राकेश गौतम हरियाणा, राधारमण त्रिपाठी मुंबई, सतीश चंद्र बंसल उत्तर प्रदेश, रवि दत्त कौशिक गाजियाबाद का चयन उपाध्यक्ष के रूप में किया गया। रमेश चंद्र पाल गाजियाबाद, सुभाष चंद्र गुप्ता दिल्ली और आर सेवन राज तमिलनाडु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।
वार्षिक अधिवेशन का संचालन वर्तमान संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल दिल्ली ने किया। अध्यक्षता निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष देवराज शर्मा दिल्ली ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में निर्वाचित कमेटी के अध्यक्ष प्रभात अरोड़ा, उनके सहयोगी एके शर्मा एवं राकेश गुप्ता का निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष देवराज शर्मा ने अति सुंदर एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु आगरा के सभी साथियों का भी आभार व्यक्त किया।
अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से सदस्यों ने भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं में अक्षय कुमार कुलश्रेष्ठ, एचके झालानी, अवनीश मिश्रा, गिरीश अग्रवाल, मोनिल अग्रवाल, मुकेश खंडेलवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता नीरा गुप्ता ने आभार प्रकट किया।
- आगरा में रफ्तार का कहर: ‘गुरु का ताल’ के पास अनियंत्रित होकर पलटी प्राइवेट बस, एक दर्जन यात्री घायल - March 12, 2026
- आगरा में रफ्तार का कहर: ‘गुरु का ताल’ के पास अनियंत्रित होकर पलटी प्राइवेट बस, एक दर्जन यात्री घायल - March 12, 2026
- आगरा में गैस और ईंधन का संकट मात्र अफवाह: DSO ने कहा— ‘स्टॉक पर्याप्त है, पैनिक बुकिंग से बचें’ - March 12, 2026