मधुमेह से बचने के लिए बच्चों को जंक फूड से बचाएं, समय-समय पर जांच करायें, सभी लोग खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित करें- डॉक्टर बी के अग्रवाल
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच मेडिकल प्रकोष्ठ ने अहिंसा पार्क जयपुर हाउस हाउस में निशुल्क मधुमेह चिकित्सा शिविर लगाया। ईसमें 120 लोगों की मधुमेह की जांच की गई। बीपी और बीपीटी की भी जांच की गई। 20 से अधिक मरीज प्रथम बार मधुमेह से ग्रसित मिले, जिसमें 10 साल का बालक भी शामिल था। बालक का मधुमेह स्तर 400 था।
शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर तीन मरीजों बालक कमल, राजू एवं सुजाता को 3 ग्लूकोमीटर और इंसुलिन के इंजेक्शन निशुल्क दिए गए।
शिविर में डॉ बी के अग्रवाल अग्रवाल, डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉक्टर अरुण जैन, डॉक्टर विजय कत्याल ने मरीज का परीक्षण किया। ये चिकित्सक आगे भी अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे।
इस अवसर पर हुई जागरूकता गोष्ठी में मरीजों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। सवालों को जवाब देते हुए डॉक्टर बी के अग्रवाल ने कहा बहुत आवश्यक है कि बाल्यावस्था में ही डायबिटीज की जांच समय-समय पर कराई जाए। बच्चों को जंक फूड से बचाएं अन्यथा आने वाले कुछ दशकों में भारत डायबिटीज की राजधानी बन जाएगा। वयस्कों को भी अपनी जीवनचर्या में सुधार लाना चाहिए।

डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि मॉर्निंग वॉक करते समय आरामदायक जूते पहने।
डॉ अरुण जैन और विजय कत्याल ने बच्चों में बढ़ रही मधुमेह की शिकायत पर चिंता व्यक्त की और बचने के उपाय बताए।
वॉर्न ब्लेक्स कंपनी में आर्थिक रूप से कमजोर उपस्थित मधुमेह रोगियों को मधुमेह से पैरों के बचाव हेतु मधुमेह फुटवियर निशुल्क देने की घोषणा की। अन्य को लागत मूल्य पर जूता उपलब्ध कराया जाएगा।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने निरोगी काया के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की।
मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि अर्थ युग में अवसाद से बचना बहुत मुश्किल लग रहा है, इसलिए हमें समय-समय पर अपनी डायबिटीज सहित सभी जांचों को करते रहना चाहिए एवं खान-पान पर ध्यान रखना चाहिए। संचालन संदेश जैन ने किया।
इस अवसर पर जयपुर हाउस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा, मंच के महामंत्री सुशील जैन, जय रामदास, अनिल वर्मा, मुकुल गर्ग, राजेश नागपाल, ओमप्रकाश गोयल, राकेश जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
जगदंबा मेडिकेयर सेंटर Jaipur house की टीम ने सराहनीय सेवाएं दी।
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय बोले- ‘कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा, टिन्नू यादव ने दिया धोखा’ - July 1, 2026
- यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का आगरा में भव्य स्वागत: योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘जनता तैयार है बदलाव के लिए’ - July 1, 2026
- 891 दिन, एक भी यात्रा नहीं… अमित शाह के अयोध्या न जाने पर केजरीवाल का सियासी प्रहार, बोले- सनातन का इस्तेमाल केवल सत्ता के लिए किया - July 1, 2026