Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा के ग्राम बृथला निवासी 68 वर्षीय श्री जगन्नाथ जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे। उनका एक हिप पूरी तरह से खराब हो चुका था। चलना-फिरना तो दूर, वे बिस्तर से उठ भी नहीं सकते थे। असहाय अवस्था में उन्होंने उम्मीद की एक किरण की तलाश में मदद की गुहार लगाई।
दुखड़ा सुना, मदद को आगे आए मसीहा
श्री जगन्नाथ का दर्द आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन तक पहुंचा। उन्होंने न केवल इस वृद्ध की वेदना को समझा, बल्कि उसे अपना दायित्व माना। तुरंत उन्होंने हिप रिप्लेसमेंट के लिए पहल की।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवांशु जैन ने किया ऑपरेशन
जगन्नाथ की सर्जरी प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने की, जो चिकित्सा क्षेत्र में अपने सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न केवल ऑपरेशन को सफल बनाया, बल्कि आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उनका यह कदम समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।
हर शनिवार को सेवा का संकल्प
डॉ. विभांशु जैन प्रत्येक शनिवार को निशुल्क दिव्यांग केंद्र पर हड्डी रोग जांच शिविर में सेवा देते हैं, जहां वे जरूरतमंद मरीजों की जांच करते हैं और उचित उपचार की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। उनके निरंतर सेवाभाव ने उन्हें चिकित्सा के साथ-साथ मानवीयता के क्षेत्र में भी अग्रणी बना दिया है।
ऑपरेशन सफल, जीवन में लौटी मुस्कान
हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। अब श्री जगन्नाथ धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ ही समय बाद वह पहले की तरह चल-फिर सकेंगे और अपने परिवार का भरण-पोषण दोबारा कर सकेंगे। यह उनके लिए नया जीवन है — आशा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से भरा हुआ।
करुणा का सजीव उदाहरण:
यह घटना महज एक ऑपरेशन की नहीं, बल्कि करुणा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल है। जब समाज के सक्षम लोग असहायों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हैं, तभी सच्ची मानवता जीवित रहती है।
राजकुमार जैन, सुनील कुमार जैन और डॉ. विभांशु जैन जैसे लोग आज के युग में उस दीपक की तरह हैं जो अंधेरे में उम्मीद की रोशनी बन जाते हैं। उनके प्रयासों ने एक लाचार को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को नई जिंदगी दी है।
समाज तभी सुंदर बनता है जब सेवा व्यक्तिगत नहीं, सामाजिक धर्म बन जाए। यही सच्चा विकास है, यही वास्तविक मानवता है।
- CJM साहब को वापस लाओ…संभल में सीजेएम के तबादले पर वकीलों का भारी हंगामा, कोर्ट के बाहर नारेबाजी - January 21, 2026
- प्रयागराज में सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश: केपी कॉलेज के पास तालाब में गिरा विमान, दोनों पायलट सुरक्षित - January 21, 2026
- अंतरिक्ष की ‘शक्ति’ सुनीता विलियम्स नासा से सेवानिवृत्त: 27 साल की सेवा और 608 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद दी विदाई - January 21, 2026