आगरा। रामलीला मैदान पर नीरज चतुर्वेदी की मण्डली द्वारा श्रीरामचन्द्र जी का शबरी को नवधा भक्ति उपदेश देने की लीला का मंचन किया गया। कक्ध राक्षस के वध के बाद प्रभू श्रीराम आगे बढ़ते हैं और शबरी के आश्रम में जाते हैं। श्री राम को देख माता शबरी की आखों में आंसू झलक जाते हैं। कहती है कि मैं वर्षों से आपका इन्तजार कर रही हूं प्रभू पर आज आपने सुध ली। प्रभू श्री राम को देखकर इतनी भाव विभोर हो जाती है और अपने पास रखे हुए बेरों को स्वयं चरखकर प्रभू श्री राम को खाने के लिए देती हैं। श्री राम भक्त का प्यार देख झूठे बेरों को खाते हैं।
श्री राम द्वारा माता शबरी को नवधा भक्ति का उपदेश दिया जाता है। रामलीला मैदान आगरा में चल रही लीला में भावपूर्ण दृश्य से दर्शक भाव-विभोर हो रहे हैं। प्रभू श्री राम पम्पा सरोवर की ओर प्रस्थान करते हैं जहां पवन पुत्र से उनका मिलन होता है तथा वानरराज सुग्रीव से मित्रता होती है। वानर राज सुग्रीव द्वारा अपनी व्यथा राम को बताई जाती है। रामचन्द्र जी द्वारा सुग्रीव को राजा होने का आशीर्वाद दिया जाता है। तभी श्री रामजी द्वारा बालि को मारने की प्रतिज्ञा ली जाती है। बालि व सुग्रीव में घनघोर युद्ध होता है। सुग्रीव को प्रभू राम द्वारा अपनी माला दी जाती है।
माला के पहचानने से रामचन्द्र जी द्वारा बालि को बाण मारा जाता है तथा अपने श्रीधाम भेजा जाता है। प्रभू राम व बालि में संवाद होता है। बालि की पत्नी तारा द्वारा विलाप किया जाता है। रामचन्द्र जी द्वारा तारा को उपदेश दिया जाता है। प्रभू राम की आज्ञा से लक्ष्मण जी द्वारा महाराज सुग्रीव का राज्याभिषेक किया जाता है एवं अंगद को युवराज का पद दिया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती नेशनल चैम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स यू०पी० आगरा, भारत विकास परिषद संकल्प, भारत विकात्त परिषद नवोदय, समर्पण समीति दिल्ली गेट, आगरा लॉयन्स क्लब आगरा महान, बाँके बिहारी सत्संग समिति, श्रीहरि सत्संग समिति आगरा, बल्केश्वर महादेव मन्दिर के महन्त द्वारा की गयी।
आरती में मुख्य रुप से नेशनल चैम्बर ऑफ इण्ट्रस्ट्रीज एण्ड कॉमर्स यू०पी० आगरा के अध्यक्ष अतुल गुप्ता व अम्बा प्रसाद गर्ग, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता और कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, योगेश कंसल और अनिल गणपति उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोतम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, तारा चन्द, अजय गर्ग, अजूल बसंल, मुकेश जौहरी, प्रवीन स्वरुप, आनन्द मंगल, महेश चन्द, प्रकाश चन्द, राहुल गौतम, आयुष बंसल, रजत बंसल सहित अनेक पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026